रिलायंस जियो ने अपने ग्रहाक को 309 रुपये में 6 महीन के लिए इंटरनेट चलाने का ऑफर निकाला है। इस ऑफर के कारण जियो ग्रहाक को 168GB 4G डेटा मिलेगा।
यह ऑफर रिलायंस जियो की jioFi डिवाइस के साथ दिया जा रहा है। मुंबई के दिग्गज रिटेलर महेश टेलिकॉम ने इस ऑफर की जानकारी दी है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए जियो की नई जियोफाई डिवाइस खरीदनी पड़ेगी इसके अलावा इसके साथ जियो का नई सिम भी खरीदना होगा।
नई डिवाइस और सिम खरीदने के बाद ग्रहाक को जियो की प्राइम मेंबरशिप लेनी पड़ेगी। इसके साथ 309 रुपये का रिचार्ज कराना पड़ेगा। इसमें ग्रहाक को एक महीने के लिए 28GB डेटा मिलेगा।
यूजर को इसमें 4 रिचार्ज साइकल का ऑफर मिलेगा। एक रिचार्ज साइकल 28 दिन की होती है। मतलब यूजर रोजाना 1GB 4G डेटा रोजाना मिलेगा। यूजर को सिर्फ एक बार 309 रुपये का रिचार्ज कराकर लगभग पूरे 6 महीने तक इंटरनेट के लाभ का इस्तेमाल कर सकता है।