Pakistan सेना का दावा, अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ कर रहे 30 आतंवादियों का मार गिराया

Summary :

Pakistan में अफगानिस्तान देश की सीमा से कई बार घुसपैठ की खबरे सामने आती है लेकिन अब पाकिस्तान की सेना ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सेना अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है और 30 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। साथ ही मौत के घाट उतारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। अफगानिस्तान से लगने वाली सीमा बंद अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को पाकिस्तान की सेना ने मौत के घाट उतार दिया है साथ ही अफगानिस्तान देश…

Pakistan में अफगानिस्तान देश की सीमा से कई बार घुसपैठ की खबरे सामने आती है लेकिन अब पाकिस्तान की सेना ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सेना अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है और 30 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। साथ ही मौत के घाट उतारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

अफगानिस्तान से लगने वाली सीमा बंद

अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को पाकिस्तान की सेना ने मौत के घाट उतार दिया है साथ ही अफगानिस्तान देश से लगने वाली सीमा को भी अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि आतंकी हमला और घुसपैठ के चलते गुलाम खान सीमा को बंद करने का आदेश दिया गया है।

मार्च महीने में भी हुई घुसपैठ

अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ करने की घटना इसी वर्ष के मार्च महीने में भी सामने आई थी। इस दौरान पाकिस्तान की सेना ने 16 आतकंवादियों को मौत के घाट उतारने का दावा किया था और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। बता दें इस दौरान दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई थी और घुसपैठ की कोशिश कर रहे 16 आतंकवादियों को मार गिराया था।

Also Read: Delhi: पुराने वाहन नहीं होंगे जब्त, मनजिंदर सिंह ने CAQM को लिखा पत्र

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।