कहा जाता है कि होली के दिन तो दुश्मन भी गले लग जाते हैं और यहां तो मामला एक ही परिवार का है। जी हाँ , आज हम आपको देश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबा माना जाने वाला मुलायम परिवार के बारे में बता रहे है बता दे कि काफी समय बात दोबारा एक साथ दिखा। मौक़ा था सैफई में होली के पर्व । इस त्यौहार पर कई अटकलों पर भी विराम लगा।
समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े परिवार की होली जिले के सैफई में काफी विख्यात है। इस बार तो होली बेहद ही रंगीन तथा निराली हो गई। सैफई में होली के एक मंच पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव एक साथ दिखे। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने पैर छूकर अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव का आशीर्वाद भी लिया।
हालांकि इस दौरान दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई। बल्कि शिवपाल आगे बढ़ गए और मंच पर खड़े दूसरे लोगों से बातचीत करने लगे। लेकिन अखिलेश ने उन्हें इशारा कर कुर्सी पर बैठने को कहा। इस बीच एक मंच पर अखिलेश और शिवपाल को देखकर समर्थकों का जोश भी दोगुना हो गया। इस दौरान समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की।
बता दें कि सैफई में एक जमाने में कुर्ता फाड़ होली खेली जाती थी। बाद में मुलायम सिंह यादव ने कुर्ता फाड़ होली के स्थान पर फूलों की होली की नई परंपरा की शुरूआत की।
सैफई में मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ गांव एवं आसपास के लोग बड़ी तादाद में फूलों की होली खेलने जाते हैं। होली का फाग गायन भी होता हैं। फाग गायक फाग गाते हैं और मुलायम सिंह यादव उन्हें इनाम देते हैं। सैफई में होली मिलन की तैयारियां की गई। वहीं मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव के आवास के बाहर होली खेलने एवं लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।