पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में कल आये चक्रवाती तूफान के कारण जान-माल की हुयी भारी क्षति पर आज गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री शाह ने ट्वीट में कहा, खराब मौसम के कारण लोगों की हुयी मौत की जानकारी पर उन्हे गहरा दुख हुआ है। मैंने बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे जरुरतमंद लोगों को मदद पहुंचाये। उल्लेखनीय है कि कल सुबह तेज आंधी के साथ हुयी मुसलाधार बारिश से राज्य में जान-मान की भारी क्षति हुयी थी। आंधी और वज्रपात से 15 लोगों की मौत हो गयी थी तथा लाखों रुपये मूल्य के फसलों का नुकसान हुआ था।
(वार्ता)