पटना : केन्द्र में चुनाव 2019 में संभावित है। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग सम्पर्क विभाग, बिहार प्रदेश ने उपरोक्त परिपेक्ष में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बिहार प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यशाला में सभी जिला एवं प्रमंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में बिहार के सभी बूथों पर 15 लाख नये मतदाता को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया।
इसके लिए प्रत्येक बूथ पर मतदाता को जागरूक कर नये एवं छुटे हुए मतदाताओं को जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया गया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों की विस्तृत जानकारी प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी गयी। बिहार के 243 विधानसभाओं एवं 40 लोक सभा को ध्यान में रखकर प्रतिनिधियों को संयोजक एवं प्रतिनिधि का दायित्व दिया गया एवं पार्टी के चुनाव रणनीति को समझाया गया।
कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) नागेन्द्र जी, उपाध्यक्ष देवेश कुमार, महामंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, छेदी पासवान, पूर्व सांसद पुतुल देवी, प्रदीप सिंह, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, चितरंजन सिंह ने संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने प्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक बीएलए-1 बनाने तरीके पर प्रकाश डाला एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने प्रत्येक विधान सभा में कॉल सेंटर बनाने एवं वोटरों को जोडऩे के लिए संयोजकों से आह्वान किया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।