त्रिपुरा में परिवर्तन महज वाम पार्टी की सरकार को बदलने के लिए नहीं चाहिए, हमारा उद्देश्य राज्य का विकास करना है। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों से यहां माणिक सरकार है लेकिन कोई विकास नहीं हुआ। देश में जहाँ भी लेफ्ट की सरकार है वहाँ गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी देखने को मिलती है जबकि भाजपा शासित राज्यों में विकास की गंगा बह रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में माणिक सरकार को लेकर असंतोष का माहौल है, सभी परिवर्तन चाहते है। इसके बाद भी यहां बदलाव नहीं होता तो त्रिपुरा विकास के मार्ग में काफी पिछड़ जाएगा। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास यज्ञ चल रहा है लेकिन त्रिपुरा का डिब्बा इस में जुड़ नहीं पा रहा। कई राज्यों में 24 घंटे बिजली की सुविधा मिल रही है लेकिन त्रिपुरा में ऐसा नहीं है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ