लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

5 लाख भारतीयों समेत 8.70 करोड़ लोगों का डेटा एनालिटिका से हुआ था शेयर : फेसबुक

NULL

फेसबुक डेटा लीक मामले में नया खुलासा हुआ है। कंपनी का कहना है कि पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के साथ 5 करोड़ नहीं, 8 करोड़ 70 लाख से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का डेटा शेयर हुआ था। इनमें से ज्यादातर अमेरिकी हैं। इनमें भारतीय यूजर्स की तादाद 5 लाख 62 हजार है। उधर, फेसबुक चीफ मार्क जकरबर्ग ने बुधवार को कहा वे इस सोशल नेटवर्क का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे बढ़िया शख्स हैं। उन्हें एक मौका और दिया जाए। उन्होंने यूजर्स का डेटा हैक होने पर माफी भी मांगी। फेसबुक ने बृहस्पतिवार को यह स्वीकार किया कि उसने अपने यूजर्स का डाटा ब्रिटिश कंपनी के साथ साझा किया। इनमें करीब सात करोड़ 80 लाख यूजर्स अमेरिका के हैं। यानी कुल जितने लोगों का डाटा साझा हुआ है उसमें 81 फीसद अमेरिका के हैं।

लेकिन फेसबुक ने यह भी स्वीकार किया है कि इनमें 5.62 लाख भारतीयों के होने की भी आशंका है। सरकार के नोटिस के जवाब में फेसबुक ने कहा है कि केवल 335 भारतीय सीधे प्रभावित हुए हैं क्योंकि उन्होंने एप को डाउनलोड किया। जबकि भारत में फेसबुक के करीब 20 करोड़ यूजर्स हैं। इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों ने फेसबुक का जवाब मिलने की पुष्टि की है।

मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि सरकार फेसबुक पर किसी भी कार्रवाई के संबंध में कदम उठाने से पूर्व कैंब्रिज एनालिटिका के जवाब की भी प्रतीक्षा करेगी। सरकार ने कंपनी से भी छह सवालों के जरिए जानना चाहा है कि उसने भारतीयों के डाटा का किस प्रकार इस्तेमाल किया। फेसबुक का कहना है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने ग्लोबल साइंस रिसर्च लिमिटेड द्वारा विकसित एक एप के जरिए फेसबुक यूजर्स का डाटा प्राप्त किया। फेसबुक के मुताबिक माइडिजिटललाइफ नाम के इस एप को 335 भारतीयों ने डाउनलोड किया।

फेसबुक के मुख्य तकनीकी अधिकारी माइक श्राइफर ने एक बयान में कहा कि इंडोनेशिया और ब्रिटेन के करीब दस-दस लाख जबकि भारत के लगभग पांच लाख 62 हजार लोगों की जानकारी फेसबुक ने कैंब्रिज एनालिटिका को दी थी। श्राइफर ने कहा कि लोग आसानी से एप को अपनी निजी जानकारी लेने की अनुमति दे देते हैं। इसलिए एप को जानकारी देते वक्त हमें अधिक सावधान रहना चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यूजर की प्राइवेसी बनी रहे उसी दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। फेसबुक का कहना है कि वो ऐसी व्यवस्था बनाने जा रहे हैं जहां, एप यूजर की व्यक्तिगत जानकारी जैसे धार्मिक या राजनीतिक विचार, रिलेशनशिप स्टेटस, दोस्तों की संख्या, शिक्षा और काम की जानकारी, स्वास्थ्य, किताब पढ़ने, संगीत, न्यूज, खेल, वीडियो संबंधी जानकारी नहीं मांगी जाए। सरकार ने फेसबुक के डाटा चोरी की खबर आने के बाद उसे व कैंब्रिज एनालिटिका को नोटिस भेजा था। दोनों कंपनियों से सात अप्रैल तक जवाब मांगा गया था। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तो फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग को कड़ी चेतावनी देते हुए भारत बुलाकर उनसे पूछताछ करने की चेतावनी दी थी।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।