नई दिल्ली : राजधानी में संभावित उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी बजट की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा अनधिकृत कॉलोनियों में पानी व सीवर की पाइप लाइनों को बिछाने पर विशेष जोर दिया जा सकता है।
बजट को लेकर मुख्यमंत्री खुद सक्रिय हैं, उन्होंने सभी मंत्रियों को निर्देश दिया है कि सभी विभागों से संबंधित प्रस्तुती दिखाएंगे। दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी के दूसरे सप्ताह से प्रस्तुती दिखाने का दौर शुरू होगा। सबसे पहले उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया अपने विभागों से संंबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। अधिकारी की माने तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सात से नौ फरवरी के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य मंत्रियों के साथ बजट आउटकम पर चर्चा करेंगे।
इस दौरान 7 फरवरी को शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आर्ट एंड कल्चर, श्रम, डीएसएसएसबी पर होगी चर्चा। 8 फरवरी को स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्यावरण, होम एंड डेवलपमेंट पर होगी चर्चा। 9 फरवरी को लोक निर्माण विभाग, जल बोर्ड, शहरी विकास विभाग और राजस्व विभाग पर चर्चा होगी। मुख्मयंत्री ने सभी विभागों के प्रमुखों को बजट आउटकम रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।