दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक बेटी ने कथित तौर पर अपनी मां और भाई को ही गोली मार दी। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात की है। और पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही केस दर्ज कर लिया है।
गोली लगने के बाद मां और बेटे को इलाज़ के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रात 12 बजे करीब संगीता सिंह नाम की महिला ने तीन राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
हालांकि पुलिस मामले को कई दूसरे और एंगल से भी जांच कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि जब उन्होंने गोली की आवाज सुनी उस वक़्त आरोपी महिला नशे की हालत में थी। और वह चल भी नहीं पा रही थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।