लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दिल्ली की दिल दहला देने वाली 5 सबसे डरावनी जगहें

NULL

नई दिल्ली : भूत-प्रेत इस दुनिया में होते हैं या नहीं इस बात की पुष्टि करना बेहद मुश्किल है, लेकिन ‘भूत’ का नाम सुनते ही अच्छे से अच्छे लोगों के मन में डर की लहर दौड़ जाती है। हमारे देश के कई हिस्सों में भूतों की यू तो कई कहानियां हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली तेजी से दौड़ते शहर में भी भूत हो सकते हैं…ये सोचकर जरा हैरानी जरूर होती हैं। कहते हैं देश की राजधानी दिल्ली दिन में जितनी खूबसूरत दिखती है, दरअसल रात होते ही उसकी कुछ जगहों का माहौल एक दम अलग हो जाता है। आज, हमने खास आपके लिए दिल्ली के ही भीतर खोजी हैं, कुछ डरावनी और भुतही जगहें जो आपको अपने दिलेर और बहादुर दोस्तों के गैंग के साथ एक बार जरूर घूमनी चाहिए. फिर भी यदि आपको लगता है कि आपको किसी से डर नहीं लगता तो आप अकेले भी इन जगहों पर जा सकते हैं।

agrsen babli

                                                                                              source

1. अग्रसेन का बाबली
दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में भी ऐसी जगह हो सकती है। ऐसा मानना थोड़ा मुश्किल लगता है, मगर यही सच है दिल्‍ली में यह एक भयानक बाबली है। पौराणिक कथाओं में भी इसका वर्णन है। कहा जाता है कि जब इसमें काला पानी भर जाता है तो यह लोगों को इसमें मरने के लिए मोहित करती है। PK फिल्म ने पिछले दिनों इस बावली की काफी पब्लिसिटी की है यहां तक कि आज भी यहां लोग सूर्यास्‍त के बाद नहीं आते हैं।

kotla fort1

                                                                                                  source

2. फिरोजशाह कोटला, दिल्‍ली
इस किले का निर्माण सन् 1534 में फिरोज़ शाह तुगलक ने करवाया था फिरोजशाह कोटला के बारे में एक बात फेमस है कि वहां युवतियां सुरक्षित नहीं है। इसलिए वहां कोई लड़की कभी अकेली नहीं जाती है। कहा जाता है कि बुरी आत्‍माएं, उन लड़कियों पर प्रहार करके उनका वध कर देती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि वह उन्‍हे मिठाई ऑफर करती है और उसके बाद मारती हैं। ये वाकई में खतरनाक लगता है

birtis

                                                                                                 source

3. निकोल्सन कब्रगाह, सिविल लाइंस
निकोल्सन कब्रगाह दिल्ली की सबसे पुराने कब्रगाहों में से एक है। इसे ब्रिटिश राज में स्थापित किया गया था। इस कब्रगाह में ब्रिटिश सैनिकों, उनके पत्नियों और बच्चों की कब्रें हैं। यहां जाने वाला कोई भी इंसान यहां दैवीय धमक महसूस कर सकता है, साथ ही यहां का सन्नाटा तो बस जानलेवा ही होता है।

delhi cant

                                                                                                source

4. दिल्ली कैंट
बहुते से लोगों का कहना है कि दिल्ली के सबसे शांत और हरे-भरे इलाकों में से एक दिल्ली कैंट भी भूत-प्रेत के किस्सों से भरा हुआ है। यहां से गुजरने या फिर यहां रहने वाले कई लोगों का कहना है कि यहां उन लोगों ने कई बार एक महिला को सफेद रंग के कपड़ों में देखा है जो लोगों से लिफ्ट मांगती है। कहते हैं जिन लोगों ने इस महिला को लिफ्ट दी है आज तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

khoni darbaja

                                                                                                source

5. खूनी दरवाजा
ये नाम ही अपने-आप में डरावना है, है कि नहीं! . ख़ूनी दरवाज़ा वो जगह है जो इतिहास में दर्ज है। यहां बहादुर शाह ज़फर के तीन लड़कों को अंग्रेजों ने गोली मार दी थी। जिसके बारे में प्रचलित है कि आजभी इनकी आत्माएं आस-पास भटकती हैं और लोगों से उनके अपमान का बदला लेने पर उतारू रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।