वेस्ट दिल्ली के ख्याला इलाके में बीती रात एक युवक की सरेआम गला काटकर ह्त्या का मामला आमने आया है। हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग बताई जा रही है। चार हमलावरो ने चाकुओं से युवक पर हमला किया था, जिनमे से एक हमलावर को लोगों ने भागते समय पकड़ लिया, जबकि तीन मौके से फरार हो गए। इस घटना में लड़की ने बयान दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कहा है कि जिस लड़के की हत्या की गई, वह उससे शादी करने वाली थी।
उसने अपने घरवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अपनी जान को भी खतरा बताया है। अंकित रघुवीर नगर के आरजी फ्लैट में रहता था। गुरुवार रात 8 बजे के करीब वह स्कूटी से कहीं जा रहा था। चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया और चाकुओं से उसका गला काट दिया। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या के पीछे अंकित का लड़की से प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। जिसकी पुष्टि खुद लड़की ने भी की है। कल अंकित ने उसे बुलाया था कि अब हम शादी कर लेंगे।
चश्मदीदो के अनुसार चार युवक अंकित को घेर कर चाकू मार रहे थे। जब भीड़ जुटी तो 3 भाग गए और एक को लोगों ने पकड़ लिया। भागने वाले कौन थे पता नही। लड़का घर का इकलौता था, जिससे पूरा परिवार सदमे में है और कोई भी अभी तक बात करने को आगे नही आया है। वारदात के बाद जिले के डीसीपी सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही लड़की के साथ साथ दोनों के परिवारवालों से भी पूछताछ की। इलाके के डीसीपी का कहना है कि परिवार के चार सदस्यो से पूछताछ की जा रही है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।