नई दिल्ली : प्रथम अंतर्राष्ट्रीय कला मेला का उद्घाटन रविवार को उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू व संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा की उपस्थिति में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र में किया गया। इस मौके पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति ने भारतीय कला, संस्कृति और उसके महत्व पर चर्चा की। अलग भाषा, अलग वेश, फिर भी अपना एक भारत देश है। अंतर्राष्ट्रीय कला मेला सिर्फ भारत का कला मेला नहीं है, अंतर्राष्ट्रीय कला मेला है। इस मेले का आयोजन कला की प्रदर्शनी के अलवा देश-विदेश के कलाकारों को एक प्लेटफ़ॉर्म देने के लिए भी हुआ है। यह एक बड़ा अंतर्राष्ट्रीय उत्सव है।
संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भारत की पहचान इसकी घनी संस्कृति में है। प्रथम अंतर्राष्ट्रीय कला मेला के उद्घाटन के मौके पर उपराष्ट्रपति की उपस्थिति इस बात का परिचायक है कि वह चाहते हैं कि भारत की इस घनी संस्कृति की खुशबू दुनिया के कोने-कोने तक जाए। स्वागत भाषण में ललित कला अकादमी के प्रशासक सी.एस.कृष्ण सेट्टि ने कहा कि अकादमी ने पहली बार इतने बड़े स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय कला मेला का आयोजन किया है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।