नई दिल्ली : दिल्ली के हर जोन में जल्द ही प्रतिभा विकास विद्यालय खोले जाएंगे। यह कहना है उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का। शनिवार को द्वारका सेक्टर-22 में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और एक राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। हमारा प्रयास है कि दिल्ली में अलग-अलग तरह के प्रतिभा स्कूल खोले जाएंगे। शिक्षा विभाग में कुल 29 जोन हैं और अब तक 21 प्रतिभा विकास विद्यालय खोले जा चुके हैं।
सरकार की कोशिश है कि सभी जोनों में कम से कम एक प्रतिभा विद्यालय खोला जाए। इस कोशिश के तहत जल्द 8 प्रतिभा विद्यालय भी खोले जाएंगे। सिसोदिया ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान देकर बच्चों का विकास नहीं किया जा सकता। हर जोन में कुछ विशेष स्ट्रीम वाले प्रतिभा विद्यालय में बच्चों को उनकी प्रतिभा के आधार पर विकसित किया जाएगा, जो बच्चा खेल में आगे हैं उसे स्पोर्ट्स प्रतिभा विद्यालय में अपने आप को निखारने का मौका मिले।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।