नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ती जनसंख्या बड़ी समस्या बन गई है। जब मैं दिल्ली में काम करता था तो यहां 25 लाख लोग रहते थे अब यह दो करोड़ से अधिक हो गए हैं। यह कहना है उपराज्यपाल अनिल बैजल का। शुक्रवार को नरेला में फ्लाईओवर एवं आरओबी का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या के साथ तेजी से वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। इनके लिए सुविधाएं बढ़ी लेकिन एक सीमा तक, इन वाहनों के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। हमें इसे रोकने के लिए सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना होगा।
मेट्रो का विस्तार हो रहा है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बसों का कोई समय नहीं है, लोग परेशान होते हैं। यहां बस रैपिड ट्रांजिट की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस फ्लाइओवर एवं आरओबी से क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। वहीं इस क्षेत्र में लैंड पूलिंग से सुविधाओं को विस्तार होगा।
हम सुविधा बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हर शहर की क्षमता होती है। वहीं इस मौके पर कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि जनसंख्या दिल्ली के लिए बड़ी समस्या बन गई है। साथ ही ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप ले रही है। सरकार ने इस भीड़भाड़ को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं और फ्लाईओवरों का निर्माण इसका एक हिस्सा है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।