राजधानी में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की एक छात्रा ने अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ चलती बस में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीयू साउथ कैम्पस के एक कॉलेज से बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया कि बस में उसकी बगल वाली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा उसके निजी अंगों को छुआ है।
इस दौरान लड़की ने मदद की गुहार भी लगाई लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की। छात्रा ने उस व्यक्ति के द्वारा की गयी हरकत का वीडियो भी बनाया है। महिला आयोग की मध्यस्थता के बाद वसंत विहार थाने में इस बाबत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 7 फरवरी की है और शनिवार देर शाम मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले में हैरानी की बात तो यह है कि इस वीडियो को दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस के आयुक्त, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा आदि को ट्वीटर पर टैग किया गया था, लेकिन महिला आयोग के अलावा किसी अन्य ने पीड़िता से तीन दिनों तक संपर्क नहीं किया।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।