दिल्ली के अमन विहार इलाके में मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपने 8 महीने के मासूम बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात करीब एक बजे की है पति के मुताबिक जब वो रात को घर लौटा तो देखा कि जमीन पर बेटे का सिर पड़ा था और बेड पर धड़। मां के चेहरे पर खून के निशान थे। जिसके बाद पति ने तुरन्त पुलिस को खबर दी। आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। पति के मुताबिक पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला पर चार साल पहले भी अपने 2 महीने के बेटे की हत्या का आरोप लग चुका है। जिसकी अभी जांच चल रही है।
महिला के पति हरिशंकर ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं और दिल्ली में साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाते हैं। हरिशंकर ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार देर रात काम खत्म करके घर लौटा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने दरवाजे पर जोर से धक्का मारा। इतने में दरवाजा खुल गया। दरवाजा खुलते ही सामने जो था उसे देखकर उसके होश उड़ गए। हरिशंकर ने बताया कि उसकी पत्नी खून से लथपथ बच्चे के धड़ के साथ लेटी हुई थी। दूसरी तरफ, बच्चे का सिर जमीन पर पड़ा था। बच्चे का पेट फटा हुआ था। चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था।
महिला के पति ने कहा कि चार साल पहले भी उसने अपने एक महीने के बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी थी। उस समय परिवार ने गलती से हुई दुर्घटना समझकर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। महिला के रिश्तेदारों ने भी कहा कि वह मानसिक रोगी है और उसका इलाज चल रहा है.।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।