नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी में एक महिला और उसके एक साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जहांगीरपुरी के जी ब्लॉक में एक महिला और उसके एक साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस को सुबह साढ़ आठ बजे के करीब यह सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों शव कमरे में मिले। महिला का पति ओम प्रकाश फरार है। मृतक महिला का नाम शोभा और बच्चे का नाम करन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि उसके पति ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।