दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते रहे है जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने महिला दिवस के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक खास अभियान चलाया है।
दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम का गठन किया है। जो भीड़-भाड़ वाले इलाके, सुनसान इलाके और अंधेरे में भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपनी बाईक पर गस्त करेंगी।
आपको बता दे कि इस स्क्वायड में फिलहाल चार पेट्रोलिंग बाइक शामिल की गई हैं और सभी बाइक पर दो महिला पुलिसकर्मी रहेंगी। वहीं, एक पीसीआर वैन जिप्सी भी है, जिसमें चार महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं।
ये सभी 12 महिला पुलिसकर्मी खासकर उन इलाकों की पेट्रोलिंग करेंगी, जहां पर महिलाओं की आवाजाही सबसे अधिक होती है। स्क्वायड में ड्राइवर से लेकर इंचार्ज तक महिला ही है।
ये स्क्वायड सरोजिनी नगर मार्केट, सेलेक्ट सिटी मॉल, हौजखास विलेज जैसे इलाकों में गश्त करेगा क्योंकि इन इलाकों में देर रात तक बड़ी संख्या में महिलाएं घूमती हैं।
आपको बता दे कि दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम और साथ ही बाईकर्स महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और सरोजनी नगर इलाके से होते हुए अलग-अलग इलाकों में बाईक पर पेट्रोलिंग करते हुए साकेत तक आई और सिलेक्ट सिटी मॉल में भी पैट्रोलिंग की।
वही ,इनका कहना है कि महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वो हमेशा महिलाओं के साथ है और महिला दिवस से बढ़िया कोई और मौका नहीं हो सकता. इसमें महिलाएं खुद पर भरोसा कर सकें और खुले में सास ले सकें।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।