मोतिहारी : भाजपा द्वारा आहुति राष्ट्रव्यापी धरना व अनशन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के राजेंद्र नगर भवन के मैदान मे आयोजित अनशन कार्यक्रम मे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह भाग लिए। अनशन कार्यक्रम संध्या 5 बजे तक चला। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हताश और हारी पार्टी के लोग राज्यसभा को 150 घंटा और लोक सभा को 100 घंटा नहीं चलने दिया, जो लकतंत्र की हत्या समान है।
पूर्व की सरकार लटकाने और टालू नीति पर काम करती रही। लेकिन अभी हमारी सरकार तेजी से काम करना चाहती है। चार वर्ष में बहुत कानून बने और काम हुआ। लेकिन काम के लोकप्रियता से विपक्ष घबड़ाकर रुकावट डाल रहा है। कांग्रेस जानती है कि बनने वाला नया कानून घोटाला करनेवालों के गले का फांस बन जायगा। इसलिए सदन को चलने नहीं दिया गया।
लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस को जनता सबको सिखायेगी। बिहार सरकार के प्रर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि लोकतंत्र का मंदिर संसद भवन हैएऔर संसद को ठप करना मंदिर का अपमान है। धरना को सम्बोधित करने वालों में डा. अतुल कुमार, विनय वर्मा, अरुण कुमार, डा. लाल बाबू, पुतुल पाठक, प्रकाश अस्थाना आदि थे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ