ग्वालियर : शहर में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे। निर्धारित समय में कार्य पूर्ण हों, यह सुनिश्चितकिया जाए। उक्त निर्देश केन्द्रीय पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शहर में चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।
शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के साथ महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. संगीता शुक्ला, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, संभागीय आयुक्त श्री बी एम शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री आनंद मिश्रा, भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, महामंत्री सर्वश्री शरद गौतम, कमल माखीजानी, महेश उमरैया, उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर भदौरिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जीवाजी विश्वविद्यालय में 15 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित किए जा रहे मल्टीआर्ट कॉम्प्लेक्स एवं ओपन थियेटर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के पास निर्मित रेलवे ओव्हरब्रिज, जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन एक हजार बिस्तर के अस्पताल के निर्माण का कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने इसके पश्चात नगर निगम द्वारा जलालपुर में अमृत परियोजना के तहत 145 एमएलडी के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और सागरताल रोड़ पर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और शताब्दीपुरम ओव्हरब्रिज निर्माणकार्य का भी विलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जीवाजी विश्वविद्यालय में 15 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित किए जा रहे मल्टीआर्ट कॉम्प्लेक्स और ओपन आर्ट सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेन्सी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य 10 फरवरी तक अनिवार्यत: पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. संगीता शुक्ला ने बतायाकि निर्माण विभाग द्वारा निर्माण की गति में और तेजी लाने की आवश्यकता है।
संबंधित ठेकेदार को भी निर्देशित किया गया है कि कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने बताया किइस ओपन आर्ट कॉम्प्लेक्स के निर्माण होने पर ग्वालियर को बड़ी सौगात मिलेगी। इसके बन जाने से बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस सेंटर पर सम्पन्न हो सकेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन एक हजार बिस्तर के अस्पताल का अवलोकन किया। इसका निर्माण 150 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है।
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने संभागीय आयुक्त श्री बी एम शर्मा को निर्देशित किया कि अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के लिये संबंधित निर्माण एजेन्सी के साथ एकसप्ताह में बैठक आयोजित कर कार्य में तेजी लाने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अस्पताल में सीवर, पानी और पार्किंग की व्यवस्था के संबंध में भी विस्तार से चर्चा कर कार्रवाई की जाए। निर्माण कार्य में विलम्ब न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। विलम्ब किए जाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जाए।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।