पटना : कर्नाटक में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी भाजपा की सरकार बनते ही बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। इसको ले प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मिलने का कार्यक्रम बनाया तो राज्यपाल ने स्वागत करते हुए कहा कि अगर महागठबंधन के लोग हमारे यहां मिलने आयेंगे तो हम उन्हें चाय पर चर्चा कर स्वागत करेंगे। आज तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भेंट कर कर्नाटक के तर्ज पर लार्जेस्ट पार्टी राजद को सरकार बनाने का दावा ठोका।
इस पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक गंभीरता से लेते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद राजभवन परिसर में तेजस्वी प्रसाद यादव ने पत्रकारों से कहा कि महागठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस एवं हम के सदस्यों ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मिले तो राज्यपाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सरकार ने संविधान एवं लोकतंत्र का गला घोट रहा है।
इसे बचाने के लिए समस्त विपक्षी दल खड़ा है। भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटकर गोवा, बिहार एवं मणिपुर में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया। खरीद-फरोख्त कर सरकार बना लिया। उसी तर्ज पर बिहार में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी राजद है अविलम्ब सरकारको बर्खास्त कर राजद को मौका दें। हम 24 घंटा के अन्दर सरकार ब नाकर दिखा देंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, हम के महाचन्द्र प्रसाद सहित सैकड़ों विधायक, विधान पार्षद सदस्य शामिल थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट