राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर आज भगदड़ में कई लोगों की मौत होने पर गहरा दुख जताया है और घायलों के शीघ, स्वस्थ होने की कामना की है।
कोविंद ने यहां जारी संदेश में कहा कि मुंबई में भगदड़ की घटना से बहुत दुखी हूं। घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ, स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ, स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
श्री मोदी ने ट्वीट किया मुंबई की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं तथा सभी तरह की सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं। मुंबई में मौजूद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विनोद तावड़े के साथ केईएम अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात करके उनके उपचार की जानकारी ली। श्री गोयल ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
तावड़े ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवत्रा देने और घायलों का उपचार मुफ्त कराने की घोषणा की।
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गांधी ने घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक जताया और घायलों के शीघ स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की औ मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुंबई के एलफिंस्टन पर भगदड़ की भीषण दुर्घटना हुई है। इस घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना और घायलों के शीघ, स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
गौरतलब है कि आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश की वजह से बड़ी संख्या में यात्री रेलवे ब्रिज पर जमा हो गए थे और इसी दौरान शार्ट सर्किट की अफवाह के बाद अचानक भगदड़ मच गयी।