लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

मप्र में भीषण गर्मी का प्रकोप

NULL

भोपाल : राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में आज झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। बीते 24 घंटों में खजुराहो सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में तापमान 41.8 डिग्री सेल्यिस के आसपास बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने राज्य में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने और तापमान बढऩे का अनुमान जताया है। यह सामान्य तापमान से 02 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में तापमान के इस बढ़ते असर ने लोगों को घर पर रहने को मजबूर कर दिया।

 इसी के साथ ही भीषण गर्मी पडऩे से पानी का संकट भी गहराने लगा है। तापमान के बढ़ते इस कुप्रभाव से भोपाल का बड़ा तालाब भी अछूता नहीं रहा। तेजी से हो रहे वाष्पीकरण से इस तालाब का पानी भी सूखता जा रहा है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,

इंदौर का 22.9 डिग्री, ग्वालियर का 21.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीते दिन गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 43.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।