बहादुरगढ़: रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश के भाईचारे को भाजपा सरकार खत्म करने पर तुली हुई है। जबकि प्रदेश के छत्तीस बिरादरी के लोग आपसी भाइचारे के साथ रहने के पक्षधर हैं। सांसद दीपेन्द्र बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर फिर से प्रदेश की बागडोर कांग्रेस को सौंपने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में कोई विकास की परियोजना शुरू नहीं की है। कांग्रेस के राज में शुरू हुई महत्वपूर्ण योजनाओं पर अपने नाम के बोर्ड लगा कर भाजपा नेता झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे है।
भाजपा ने हमेशा फूट डालो और राज करो अंग्रेजों वाली पालिसी अपनाई है। बहादुरगढ़ में मैट्रो कांग्रेस की देन है। 2018 में बहादुरगढ़ के लोग मैट्रो की सवारी करेंगे। बहादुरगढ़ में मैट्रो 2017 के शुरू में प्रारंभ होनी थी मगर सरकार व प्रशासन का सहयोग न मिलने के कारण मैट्रो लेट हो रही है। कांग्रेस के राज में ही मैट्रो के विस्तार की योजना को हरी झंडी मिली थी। कांग्रेस सरकार ने ही मैट्रो पर खर्च होने वाले करीब 800 करोड़ रुपए मैट्रो को दिए थे। इसके अलावा रेलवे ओवर ब्रिज, अंडर पास, वैस्ट जुआ डे्रन में पर मार्कीट बनाने की योजना को भी हरी झंडी कांग्रेस ने दी थी। के.एम.पी. भी कांग्रेस की देन है। इसके अलावा बहादुरगढ़ में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं कांग्रेस सरकार की देन है। भाजपा नेता केवल उद्घाटनों व शिलान्यास तक ही सीमित रह रहे हैं।
प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। इसके अलावा युवाओं को रोजगार देने के मामले में भी भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने नौकरियों को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश की जनता को सचेत किया है कि भाजपा की फूट डालो राज करो की पालिसी को कामयाब न होने दे और प्रदेश में अमन व शांति का माहौल बना रहे। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने विवाहित जोड़े आशीष व स्वाति को आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेन्द्र ङ्क्षसह जून, कांग्रेस के पंचायती राज के महासचिव सतपाल राठी, प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव व पार्षद नीना राठी, तेजवीर दलाल, पार्षद गुरुदेव राठी, पार्षद पति समुन्द्र सहवाग, पार्षद पति वजीर राठी, मोहित चतर सिंह राठी, नरेश राठी, राज गुलिया, आश्चर्य राठी, अभिप्राय राठी, असलम व भूरू पहलवान समेत अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
– प्रेम शर्मा