पानीपत: गीता के उपदेशों को अपने जीवन का आधार बनाकर जीवन जीने प्रयास करें। भगवान श्रीकृष्ण परम्पराओं के नायक हैं और उनके जीवन से हमें अपने जीवन जीने के लिए प्रेरणाएं लेनी चाहिए। उक्त उद्ïगार वरिष्ठï नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन व करनाल से भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किए। श्रीमती चोपड़ा पानीपत स्थित हुडा सैक्टर-12 में श्रीकृष्णा कृष्णा क्लब द्वारा आयोजित श्री जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जनसमूह को संबोधित कर रही थीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हमारी संस्कृति के महानायक हैं। उनके जीवन की प्रत्येक लीला में, प्रत्येक घटना में एक संदेश है। श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व बहुआयामी है। एक भक्त के लिए वह भगवान हैं। एक ओर वे राजनीति के ज्ञाता और दूसरी तरफ वह मानव के लिए कर्म का संदेश देने वाले महानायक तो एक तरफ वह माखन चोर रास रचिया हैं। श्रीमती चोपड़ा ने यह भी कहा कि संजोग से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व एक ही दिन आए हैं। एक तरफ आजादी के तराने बज रहे हैं तो दूसरी तरफ जय कन्हैया लाल के उद्घोष गूंज रहे हैं।
पूरा देश कृष्ण भक्ति और देशभक्ति में डूबा हुआ है। महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक रोहिता रेवड़ी, समाजसेवी सुरेन्द्र रेवड़ी, स्थानीय निगम पार्षद अशोक नारंग सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। श्रीकृष्णा कृष्णा क्लब के सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता, मुकेश गोयल, वेदप्रकाश गोयल, बालकृष्ण, विनीत गर्ग, विकास जैन सहित अन्य पदाधिकारियों आए हुए अतिथियों का स्मृति चिह्नï देकर स्वागत किया। इस दौरान सेवा भारती स्कूल के बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं की सुंदर प्रस्तुति दी। ओडि़शा से आए नन्हे कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी शिक्षाओं को सुंदर ढंग से दिखाया गया, जो महोत्सव का मुख्य आकर्षण बना रहा।
– भारत कपूर