लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

सर्वाेच्च न्यायालय में न्यायधीशों का विवाद केन्द्र सरकार की देन: डा. अशोक तंवर

NULL

सिरसा : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों का विवाद केंद्र सरकार की देन है। सरकार को चाहिए कि वह जजों के सम्मान और लोकतंत्र की बहाली के लिए आवश्यक कदम उठाए। डॉ. तंवर रविवार को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार सिरसा पहुंचे थे। घंटाघर चौक में वार्ड 19 के पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी के प्रतिष्ठान पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमित सोनी व कपिल सरावगी सहित वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डॉ. तंवर को दोबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। डॉ. तंवर के घंटाघर चौक पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया।

घंटाघर चौक में अनिल वर्मा ने शॉल भेंट कर डॉ. अशोक तंवर को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने फरवरी माह में साइकिल रैली के प्रमोशन को लेकर घंटाघर चौक से रानियां चुंगी तक साइकिल भी चलाई और लोगों व कार्यकर्ताओं को साइकिल रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया।डॉ. तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने उन्हें दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में इनटॉलरेंस, अलगाववाद, सांप्रदायिकता, जातिगत और धार्मिक विवादों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि देशभर में आज कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एकतरफा आंधी चल रही है।

भाजपा के कुशासन से लोग काफी आहत हैं और इसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में जीएसटी को संशोधित रूप में लागू करने का प्रयास किया गया तो भाजपा ने उसका विरोध किया। इसी प्रकार एफडीआई का भी भाजपा ने विरोध किया लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद स्वयं भाजपा ने इसे लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर छाती-माथा पीटने वाले भाजपा नेता आज महंगाई आसमान पर पहुंचने के बावजूद खामोश हैं। उन्होंने कहा कि भगवा, मंदिर, नदियों और गायों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का कोई चरित्र नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वयं भाजपा के सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा और नाना पटोले जैसे सांसदों का जिक्र करते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता इस सरकार की नीतियों के खिलाफ बगावत पर उतर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर आम आदमी और किसानों को परेशान किया जा रहा है वहीं अपराध इतना बढ़ गया है कि लोगों का दिन में भी घर से बाहर निकलना मुश्किल है। आज देश में अघोषित एमरजेंसी के हालात पैदा हो गए हैं और प्रधानमंत्री देश के विकास का झूठ बोल रहे हैं। डॉ. तंवर ने कहा कि अगर आम जनता अपना भला चाहती है तो उसे कांग्रेस पार्टी के साथ आना होगा अन्यथा भाजपा देश को ले डूबेगी।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गीता की बात करने वाली भाजपा ने 38 हजार रुपए की गीता बांटी है जबकि कांग्रेस ने नि:शुल्क गीता बांटी है। गुडिया कांड को प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता बताते हुए कहा कि इस तरह के कांड पूरे प्रदेश में हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों की पोल खोलने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से अगले माह ऐतिहासिक साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे और भाजपा के कुशासन के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. तंवर ने सभी प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और नववर्ष की बधाई भी दी।युवा कांग्रेस नेता कपिल सरावगी ने कहा कि डॉ. अशोक तंवर के पुन: अध्यक्ष बनने से युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सत्ता प्राप्ति की तरफ अग्रसर है।

कपिल सरावगी ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त लहर है और युवा साथियों के सहयोग से कांग्रेस एक बार फिर से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादूराम पूनिया, नगर पार्षद नीतू सोनी, आनंद बियाणी, कुलदीप गदराना, पार्षद हरदास रिंकू, काका सोनी, सुरजीत भावदीन, यशपाल छाबड़ा, राजेश खत्री, चंद्रशेखर सोनी, रूपिंद्र सिंह भाटिया, विक्रम शर्मा, कपिल सरावगी, मिन्नी शर्मा, नत्थूराम सोनी, संदीप सोनी, अनिल सोनी, मनमोहन मिढ़ा, योगेश मिढ़ा, मनोज सोनी, मोहित अग्रवाल, भास्कर अरोड़ा, सैम बजाज, कपिल शर्मा, चेतन शर्मा, गौतम सिडाना, प्रदीप सोनी, अरमान ग्रोवर, अमर अरोड़ा, लक्की ग्रोवर, कुलदीप सोनी, विनोद सोनी, राजेश शर्मा, विक्रम सोनी, सुनील सैन, रवि कंदोई, विपिन अरोड़ा, दीपक राजगढिय़ा, विनीत मित्तल, टिंकू सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

(दीपक शर्मा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।