लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

देश हमेशा उधम सिंह का कर्जदार रहेगा : अभय

NULL

यमुनानगर/रादौर : शहीद उधमसिंह कांबोज ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों की हत्या का बदला इंग्लैंड में जाकर जरनल डायर को मारकर लिया था। शहीद उधमसिंह की शहादत के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है। शहीद उधमसिंह की कुर्बानी की बदौलत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। देश शहीद उधमसिंह का हमेशा कर्जदार रहेगा। यह शब्द विधानसभा में विपक्ष के नेता चौधरी अभयसिंह चौटाला ने रविवार को कांबोज धर्मशाला रादौर में आयोजित शहीद उधमसिंह के 78 वें शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। जनसभा का आयोजन कांबोज धर्मशाला रादौर के पूर्व प्रधान कमल कांबोज चमरोडी के नेतृत्व में किया गया था।

कार्यक्रम में लगभग 2 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर शहीद उधमसिंह को अपनी श्रंद्धाजलि भेंट की। अभय चौटाला ने कहा कि शहीद की कोई जाति नहीं होती। शहीद सभी समाज के लोगों की धरोहर होते है। जो हमें देश के लिए अपना सबकुछ कुर्बान करने की प्रेरणा देते है। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई 2004 को तत्कालीन इनेलो सरकार में मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने रादौर में कांबोज समाज के लोगों की मांग पर 9 कनाल 4 मरले भुमि सरकारी रेट पर कांबोज सभा को दिलवाने का काम किया था। वहीं मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने तब 5 लाख रूपए की राशि सभा को भेंट की थी। 1977 में चौधरी देवीलाल ने सबसे पहले कांबोज समाज से देशराज कांबोज को टिकट देकर विधायक बनवाया था। छछरौली से धर्मसिंह कांबोज को टिकट दिया, इंद्री से लक्षमणसिंह कांबोज को विधायक बनवाकर मंत्री बनवाया। सिरसा से हजारसिंह कांबोज को विधायक बनाकर मंत्री बनाया।

रानियां से गोपीचंद कांबोज को टिकट देकर विधायक बनाया। वहीं रानियां से कृष्ण कांबोज को इनेलो पार्टी से टिकट देकर विधायक बनवाया। अब रानियां से रामचन्द्र कांबोज को पार्टी ने टिकट देकर विधायक बनाया है। पिछले विधानसभा चुनावों में रादौर विधानसभा क्षेत्र से राजकु मार कांबोज को पार्टी ने टिकट दिया था। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ने हमेशा कांबोज समाज के हितों को सुरक्षित रखने का काम किया है। इनेलो पार्टी ने सबसे ज्यादा बार कांबोज समाज के लोगों को पार्टी की टिकट देकर समाज का मान सम्मान बढाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जातपात का जहर घोलकर आपसी भाईचारा खराब किया है। हरियाणा पुरे देश में अपने भाईचारे को लेकर जाना जाता है। जिसे भाजपा ने खत्म करने का काम किया है।

इस अवसर पर इस अवसर पर कार्यक्रम में जनता आदर्श सत्यादेव सीनियर सैंकेडरी स्कूल अलाहर व स्वामी विवेकानंद स्कूल अलाहर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर समा बांधा। कार्यक्रम में कांबोज समाज की ओर से पूर्व प्रधान कमल चमरोडी ने नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभयसिंह चौटाला को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं अभय चौटाला ने कार्यक्रम में कांबोज धर्मशाला रादौर को 11 लाख रूपए की राशि भेंट करने की घोषणा की। अभयसिंह चौटाला ने जनता स्कूल अलाहर की छात्रा प्राची कांबोज अलाहर को स्कूल की ओर लैपटॉप भेंट किया। वहीं अभय चौटाला ने जनता स्कूल अलाहर व विवेकानंद स्कूल अलाहर के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने पर अपनी ओर से 10-10 हजार रूपए की राशि भेंट की।

इस अवसर पर कमल चमरोडी, पूर्व विधायक ईश्वरसिंह पलाका, पूर्व विधायक दिलबागसिंह, जिला प्रधान दलमीराराम सैनी, डॉ जरनैलसिंह पंजेटा, राजकुमार बुबका हल्का प्रधान रादौर, जिला युवा प्रधान विक्रम हडतान,सुभाष खुर्दबन, मेजरसिंह सढूरा,सुनील कौशल बरहेडी, सुभाष सैनी, कर्मबीर खुर्दबन, रणबीर मंधार प्रधान कांबोज धर्मशाला रादौर, राजन मलिक बापौली, सुलेख कांबोज नंदपुरा, मोनु बटौली,धर्मेन्द्र फतेहगढ, जयप्रकाश कांजनू, गुरजिन्द्र खेडी, जिम्मी गुंदयाना, करनैल सागडी, अर्जुन सुढैल, प्रिंस भागुमाजरा, जितेन्द्र फतेहगढ, सर्वप्रिय जठलाना, सुभाष खेडकी, अमन कांबोज जयपुर, मांगेराम गुंदयानी, सुरेन्द्र ढांडा, ईशरो देवी अलाहर, रूपचंद कांबोज राझेडी, जरनैल पोटली, रघुबीर सिली, जोगिन्द्र चमरोडी, रिंकू बरसान, सतबीर ढांडा, खिलेराम नरवाल, सुषमा शेरवाल, दलबीरसिह दल्ली,प्रदीप मलिक खेडी, सतीश तरार, राजेश कश्यप, प्रदीप धौलरा, नरसिंह खेडी, सुरेन्द्र टोपरा, गुरदेव चटठा आदि उपस्थित थे।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

– नरेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।