गुरुग्राम/सोहना : मंगलवार को बादशाहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक दंपति पर कातिलाना हमला हुआ। उन पर गोलियों की बौछार कर दी गई। इस दौरान पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने नामजद हमलावर के खिलाफ पुलिस में हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिर तार नहीं कर पाई है। उनके संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार बादशाहपुर गांव के त्यागी मोहल्ला निवासी आनंद अपनी पत्नी करिश्मा के साथ सुबह करीब छह बजे दूध लेने के लिए निकला था। वे घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, इसी बीच एक बाइक पर सवार युवकों ने आनंद पर गोली चला दी।
गोली लगते ही आनंद गिरने लगा तो उसकी पत्नी करिश्मा ने विरोध किया और युवकों की तरफ भागी। इसी बीच उन्होंने करिश्मा पर भी गोली चला दी। मौका पाकर वहां से फरार हो गए। इस घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची तो परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। बिना कोई देरी कि दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में आनंद को तो मृत घोषित कर दिया गया, वहीं उसकी पत्नी करिश्मा गंभीर रूप से घायल थी।
उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर गुरुग्राम-अलवर सड़क मार्ग जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक यह मार्ग जाम रहा। पुलिस द्वारा जाम लगाए बैठे लोगों को खूब समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोग नहीं माने। ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक हमलावरों को गिर तार नहीं किया जाता, तब तक जाम नहीं हटेगा। इस दौरान भारी सं या में पुलिस बल भी मौजूद था। एसीपी ब्रह्म कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– सतबीर, उमेश