पिनगवां : हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती प्रतिभा सुमन द्वारा जिला प्रशासन नूंह के सहयोग से दो दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या महाविद्यालय सालाहेड़ी में किया गया। इसका शुभारंभ हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती प्रतिभा सुमन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग के दिशा निर्देशों पर राज्य महिला आयोग द्वारा किया जा रहा है।
प्रतिभा सुमन ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा में महिलाओं पर हो रहे शोषण के प्रति बेहद गंभीर है। महिला आयोग का गठन भी इसीलिए किया गया है ताकि प्रदेश में कोई भी महिला किसी भी प्रकार के अपराध से पीडि़त है तो, उनके हकों की लड़ाई लड़ उन्हें न्याय दिला सके। कोई भी पीडि़त महिला अपनी शिकायत महिला आयोग की वैबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि किस प्रकार पुलिस को महिलाओं के साथ पेश आना चाहिए। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज, छेडख़ानी, रेप व यौन उत्पीडऩ आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति भारद्वाज, भाजपा जिला अध्यक्षक सुरेन्द्र प्रताप आर्य ने भी अपने विचार रखे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– आस मोहम्मद