चंडीगढ़/नई दिल्ली : अपने बयानों और कारनामों से विवादित रहे हरियाणा के खेल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पंचकूला हिंसा में मारे गए डेरा समर्थकों के लिए सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। 25 अगस्त को डेरा प्रमुख गुरमीत राम-रहीम को रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा अनुयायियों ने संगठित रूप से हिंसा फैलाई, जिसमें 38 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
अनिल विज ने डेरा को दिए थे 50 लाख
अनिल विज अपने विवादित बयानों के लिए कुख्यात रहे हैं। इससे पहले उन्होंने गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया था और कहा कि नोटों से उनकी तस्वीर धीरे-धीरे हटा दी जाएगी. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गांधी से बड़ा ब्रांड बता चुके हैं।
बता दें कि हरियाणा की बीजेपी सरकार के गुरमीत रामरहीम के साथ घनिष्ठ संबंध रहे हैं। राज्य के मंत्री गुरमीत रामरहीम के साथ अक्सर देखे जाते रहे हैं। साथ ही मंत्रियों की ओर से डेरा सच्चा सौदा को आर्थिक मदद भी दी जाती थी। अनिल विज भी इन्हीं मंत्रियों में से एक हैं।