फतेहाबाद: पंचायत भवन फतेहाबाद में आयोजित तीन दिवसीय गीता जंयती कार्यक्रम के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यअतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का उपायुक्त डा. हरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, भाजपा जिला प्रधान वेद फूलां, भाजपा नेता संतकुमार, रामराज, डा. राधेश्याम टांटिया, बजरंग गोदार, गुरबख्श मोंगा ने स्वागत किया। भाजपा सुभाष बराला ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यअतिथि सुभाष बराला को उपायुक्त डा. हरदीप सिंह ने स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीएवी स्कूली की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
मुख्यअतिथि की हैसियत से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सुभाष बराला ने कहा कि गीता इस महान देश की गौरवमयी विरासत और धरोहर है और जन-जन के मन में इसका गौरव पैदा करने के लिए ही राज्य सरकार ने लगातार तीसरी बार पूरे प्रदेश में गीता महोत्सव का आयोजन किया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद भी किया। श्री बराला ने कहा कि भारत में धर्म और पंथ पर आधारित अनेक ग्रंथ है और सभी ग्रंथ और धर्मों में जीवन को सफल बनाने तथा किस प्रकार से मोक्ष प्राप्त किया जाए, इस पर वर्णन किया गया है। गीता ग्रंथ में भी वही दर्शन हमें मिलता है।
– सुनील सचदेवा