पिनगवां: मेवात में हटाए गये 160 होमगार्ड अपना भविष्य खराब होते देख जिला प्रशासन व सरकार को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। जिनका कहना है कि उनके कुछ अधिकारी उनको हटाकर उनकी जगह दूसरे लोगों से मोटी रकम वसूल कर उन्हें नौकरी पर चढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद से उन्होंने मांग कि की जिला प्रशासन उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने अब तक मेवात के जिला उपायुक्त व डीजीपी होमगार्ड को लिखित शिकायत दे दी है। लेकिन अभी तक उनकी बात पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है।
हटाऐ गये होमगार्डों का कहना है कि अगर 24 जून तक उनको वापस ड्यूटी पर नहीं चढ़ाया गया तो वो ईद भी नही मनाऐंगे और इतना ही नहीं नूंह लघु सचिवालय के सामने अनिश्चित कालिन धरना प्रर्दशन पर बैठ जाएंगे। प्रदेश के पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने उनको भरोसा दिलाया कि वो उनकी लड़ाई में उनके साथ है लेकिन भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने वाली सरकार में आए दिन नये-नये भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने होम गार्डों को हटाकर नये होमगार्ड लगाना बेतुकी बात है, अगर होमगार्डों की भर्ती ही करनी है तो पुरानों को भी रखा जाए। ताकि उनकी रोजी रोटी का साधन उनसे न छिने। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इन होमगार्डों को नहीं लिया गया तो वो उनके हक्क की लड़ाई लडेंगे।
– आस मोहम्मद