करनाल : सदर बाजार क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी के पीछे एक घर में अलसुबह एक पति ने अपनी ही पत्नी का चाकू से गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी को अस्पताल भी लाया गया। लेकिन पत्नी ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे हिरासत में ले लिया। सिटी थाना के एस.एच.ओ राजबीर सिंह ने बताया कि मृतक पूनम के चाचा विश्राम निवासी रूड़की की शिकायत पर उसके पति विनय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह करीब साढ़े 3 बजे के आस-पास घटित हुई। बताया जा रहा है कि विनय आई.टी.आई में कच्चे कर्मी के तौर पर काम करता था। लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान भी रहता था। बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से परेशानी के चलते करनाल के एक अस्पताल में उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि किसी बात को लेकर बीती शाम घर में पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा भी हुआ था।
लेकिन रात को खाना खाने के बाद दोनो पति-पत्नी सो भी गए थे। अचानक सुबह 3 बजे पति की आंख खुल गई और उसने सोती हुई पत्नी के गले पर चाकू फेर दिया। इसके बाद घटना स्थल पर खून इकट्ठा हो गया। बाद में लोग जाग गए। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पति ने फरार होने की भी कोशिश की। लेकिन इस बीच परिजन पूनम को अस्पताल ले गए। जहां पूनम ने दम तोड़ दिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– हरीश