फरीदाबाद : सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं डेमोक्रेटिक रिपल्किन तिमोर लिस्टे महामहिम राष्ट्रपति डा फ्रांसिस्को लू ओलो गुटरेस के बीच दोंनो देशों के मध्य द्विपक्षीय सम्बंधों को मजबूत करने हेतू अनेक मुददों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं डेमोक्रेटिक रिपल्किन तिमोर लिस्टे महामहिम राष्ट्रपति डा फ्रांसिस्को लू ओलो गुटरेस को भारत आने का निमंत्रण दिया। जिसे स्वीकार करते हुए महामहिम राष्ट्रपति डा फ्रांसिस्को लू ओलो गुटरेस ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के द्वारा आंमत्रित करने पर उन्हें उनके देशवासियों को गर्व है।
उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों से उनका सांस्कृतिक सम्पर्क का लम्बा इतिहास रहा है। कई स्वास्थ्य चिकित्सकों और आध्यामिक प्रचारक भी भारत से तिमोर लिस्टे आते रहते हैं। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं डेमोक्रेटिक रिपल्किन तिमोर लिस्टे के विदेश मंत्री डा औरिलो गुटेरस के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किया गया, जिसके द्वारा भारतीय अस्पतालों एवं फार्मास्युटिकल कम्पनियों को तिमोर लिस्टे के साथ अपनी भागीदारी बढाने में प्रोत्साहन मिल सकेगा।
उम्मीद है तिमोर लिस्टे स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की उन्नति और कम लागत दवाईयों से लाभ प्राप्त कर सकता है। भारत की ओर शिष्टमण्डल में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ इंडोनेशिया एवं तिमोर लिस्टे भारतीय राजदूत प्रदीप सिंह रावत, उप सचिव (साउथ) आफताब आलम, सैकेण्ड सचिव राजीव बब्बर, मंत्री के निजी सचिव किरण पाल खटाना ने भाग लिया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– राकेश देव