लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

महाराष्ट्र की तरह हरियाणा में भी हो किसानों का कर्जा माफ : होशियारीलाल

NULL

सिरसा : वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारीलाल शर्मा ने मांग की कि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने जिस तरह किसानों का कर्ज माफ किया है उसी तरह हरियाणा में भी किसानों का तीन लाख तक का कर्ज माफ होना चाहिए। श्री शर्मा ने यह बात ढाणी पीरांवाली, ढाणी सावन पुरा, बेगू, अली मोहम्मद, नेजिया, चाडीवाल, साहुवाला द्वितीय, ताजिया, शेरपुरा, नहराना, कैरांवाली में ग्रामीणों को आगामी 30 जून को अनाज मंडी में प्रस्तावित किसान महापंचायत का न्यौता देते हुए कही। उन्होंने कहा कि मंदसौर घटना के बाद भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

kisaan8

                                                                                               source

किसान पहले ही पिसा हुआ था, उन पर गोली चलाकर सरकार ने अपनी बर्बरता का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किसानों का कर्ज माफ किया था तो भाजपा के लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने खुद स्वीकार किया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार तेल की कीमतें घटने से देश को तीन लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। यदि इस फायदे का कुछ हिस्सा किसानों को दे दिया जाता तो आज इतने किसानों की जानें न जाती। श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि किसानों की दिक्कतों-तकलीफों से बेपरवाह भाजपा सरकार अंबानी अडानी जैसे लोगों को लाखों-करोड़ों का फायदा पहुंचाने में लगी हुयी है।

kisaan9

                                                                                                 source

किसान लगातार आत्महत्या कर रहे है लेकिन भाजपा सरकार ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार से मांग की कि जिस तरह महाराष्ट्र में भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए हैं। हरियाणा में भी किसानों के कर्ज माफ किए जाने चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे 30 जून को बढ़-चढ़कर किसान महापंचायत में भाग लें। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद रणजीत सिंह ने आज रानियां में आसपास के दर्जनों गांवों से आए किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए किसानों से महापंचायत में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।