पानीपत : लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के उपरांत 70 सालों में से करीब 55 साल तक राज किया। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ, बेरोजगारी हटाओ, किसान बचाओ आदि नारे देकर केवल देश की जनता के वोट लेने का काम किया। आज आजादी के 70 साल बाद भी राहुल गांधी द्वारा एक बार फिर से इन्हीं नारों को दोहराना आश्चर्यजनक हैं। सैनी ने कहा कि आज किसान का रोम-रोम कर्जदार हैं, हर घर में बेरोजगार बैठे हैं। हमारे से भी बाद में आजाद होने वाले चाइना जैसे देश का विश्व व्यापार पर कब्जा हैं और कांग्रेस आज भी गरीबी हटाओ जैसे नारे देकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन अब देश की जनता का पेट भाषणों से भरने वाला नहीं हैं। जनता को तो धरातल में विकास कार्यों की जरूरत हैं।
राजकुमार सैनी सोमवार को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर सांसद राजकुमार सैनी ने कहा इनेलो-बसपा गठबंधन पर कहा कि स्वार्थों को लेकर किया गया गठबंधन कभी भी सफल नहीं होता और ऐसे गठबंधन तो पहले भी दो बार हो चुके हैं। उनका क्या हसर हुआ था यह प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती हैं। वहीं सांसद सैनी ने कहा कि आज इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला एसवाईएल की बात कर रहे है, उस वक्त वे कहा थे जब हरियाणा में इनकी और पंजाब में बादल की सरकार थी। इसलिए एसवाईएल को लेकर सब नोटंकी हो रही हैं। सांसद सैनी ने कहा कि पिछले 5 मुख्यमंत्रियों के दौरान हरियणा प्रदेश में भाई भतिजावाद व जातिवाद का बोलबाला रहा। ज्यादातर नौकरियों में एक ही जाति विशेष के लोगों को ही नौकरिया मिलती रही। जिससे दूसरी जातियों के साथ भेदभाव होता रही।
लेकिन इसी भेदभाव को खत्म करने के लिए और हरियाणा प्रदेश के चहुमुखी विकास को लेकर ही लोकतंत्र सुरक्षा मंच की स्थापना की गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की जनता ने 2019 में चुनाव में उन्हें मौका दिया तो वे प्रदेश की तस्वीर ही बदल देंगे। सांसद राजकुमासर सैनी ने कहा कि प्रदेश में सौ फीसदी आरक्षण देना, एक परिवार व एक रोजगार सहित कई मुद्दे हैं, जिससे जनता का अपने आप ही कल्याण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की करीब 90 प्रतिशत बैकवर्ड क्लास के वोट पिछले चुनाव में भाजपा को मिले थे पर अब भाजपा भी विरोधियों के साथ खड़ी हैं। वहीं पत्रकारों के सवाल पर सांसद सैनी ने कहा कि नई पार्टी के बनाने की कागजी कार्रवाई जारी हैं। सांसद सैनी ने दावा किया कि वे हरियाणा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा व 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगे। इसके अलावा राज्यसभा को समाप्त करवाने के लिए देश व्यापी अभियान चलाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत सिंइ छौक्कर, जिला प्रधान रितेश शर्मा, गोविंद सैनी, बलजिंद्र सिंह, सुभाष रंगा,कुलदीप उरलाना आदि मौजूद रहे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।