रोहतक: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष्ज्ञ सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ताओं पर आधारित पार्टी है और पार्टी संगठन में हरेक कार्य को चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाता है। पार्टी हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है। बराला शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनाव में पार्टी के पक्ष मेें परिणाम आने से विपक्षी दलों की बोलती बंद हो गई है। बराला ने कहा कि विपक्ष नोटबंदी व जीएसटी के मुद्दे को लेकर लोगों को भाजपा के खिलाफ लामबंद करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उत्तरप्रदेश के चुनाव परिणामों ने उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया।
उन्होंने दावा किया कि गुजरात चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सुभाष बराला ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में हरियाणा में संगठित अपराध को खुले आम प्रोत्साहन मिलता था और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जाता था लेकिन भाजपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में एक भी मामला ऐसा नहीं है जब किसी अपराधी को राजनीतिक संरक्षण प्रदान किया गया हो। गीता जयंती को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरेक कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि दुनिया के 40 देशों में गीता जयंती के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया।
उन्होंने कहा कि गीता सम्पूूर्ण मानव जाति का एक पवित्र ग्रंथ है जो जीवन जीने का तरीका बताता है और दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि जिला मुख्यालयों पर भी गीता जयंती समारोह का आयोजन कर प्रयास किया गया है कि अधिक से अधिक लोगों को गीता का ज्ञान मिलें। इस अवसर पर शमशेर खरक, धर्मबीर शर्मा, राजरानी शर्मा, राजबीर आर्य, वीर सिंह हुड्डा, वजीर खोखर, हरीश कौशिक, संदीप हुड्डा, देवराज ओहल्याण, कप्तान जसिया, पंकज छाबड़ा, सोनिया अग्रवाल, सुखबीर चंदेलिया व विकास रोहिल्ला मौजूद रहे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(मनमोहन कथूरिया)