फरीदाबाद : मोदी अगेन पी एम 2019 संगठन के हरियाणा प्रदेश प्रभारी प्रेमकृष्ण आर्य पप्पी ने कहा है कि हरियाणा में भी मोदी अगेन पी एम की अलख जगाई जाएगी। जिसको लेकर शीघ्र ही फरीदाबाद में हरियाणा के अध्यक्ष अशोक बंसल प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रोहिल्ला ,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सतीश कुमार स्वामी,राष्ट्रीय कनवीनर संजय मौर्य ,राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर विरेन्द्र रावत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित होंगे। श्री आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सम्मान के लिए गंभीरता से प्रयासरत हैं। देश का भविष्य देश सम्मान बढाने के लिए प्रधानमंत्री निरंतर प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा को लेकर मोदी अगेन पीएम 2019 देश में संगठन खड़ा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा में मोदी अगेन पी एम 2019 का विशाल संगठन खड़ा किया जाएगा। जिसकी शुरूआत कर दी गई है। जिसके आदेश राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सतीश कुमार स्वामी ने दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में दिए।
– राकेश देव