चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के नजदीकी आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के लिए पांच लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। आदित्य इंसां के पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपित है। वह अगस्त 2017 से फरार है। इस हिंसा के जिम्मेदार लोगों को पकडऩे में पुलिस अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। इसके अलावा फरार अन्य सात आरोपितों पर भी 50 हजार और एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
हिंसा का मुख्य अभियुक्त आदित्य इंसा पिछले करीब आठ माह से फरार है, लेकिन पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। आदित्य इंसा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर पांच लाख रुपये का भारी इनाम घोषित किया है। आदित्य इंसा के अलावा हिंसा के सात अन्य अभिुयक्तों की भी पुलिस को तलाश है। इनमें से तीन आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये तथा चार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये की इनामी राशि घोषित की गई है।
गृह विभाग से मंजूरी लेने के बाद प्रदेश पुलिस ने सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए करीब 10 लाख रुपये की भारी भरकम इनाम राशि घोषित की है। आदित्य इंसा की गिनती डेरा प्रमुख के विश्वासपात्रों में होती है। उसके विदेश भाग जाने की आशंका है। बाकी अभियुक्तों में कुछ पंजाब, महाराष्ट्र और कुछ राजस्थान के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से वे डेरा सच्चा सौदा सिरसा में रहकर डेरा प्रमुख द्वारा संचालित गतिविधियों में शामिल थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।