रोहतक : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा स्टाफ सलेक्शन बोर्ड में भर्तियों को लेकर बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड के सदस्यों द्वारा फार्मो की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों के फार्म जमा किए गए है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती करने वाला बोर्ड ही फर्जी है और बोर्ड के जिन सदस्यों की नियुक्ति हुई है वह भी फर्जी तरीक्के से की गई है। हर भर्ती व पोस्ट के रेट तय किए गए है और मुख्यमंत्री हाऊस से पोस्ट के रेट तह होते है।
सोमवार को मैना पर्यटक केन्द्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बीस लाख युवाओं के साथ धोखा किया है। भर्ती के नाम पर सरकार ने दो सौ करोड़ रूपये इक्टठा किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेन कोट पहनकर नहा रहे है। एक तरफ तो सरकार भर्तियों में पारदर्शिता करने की बात कह रही है, वहीं दूसरी और सभी पोस्टों के रेट तय किए हुए है। कांग्रेस व इनेलो की तरह भाजपा ने भी भर्तियों में जमकर भ्रष्टाचार किया है।
भर्तियों को लेकर सरकार का पूरा मंत्रीमंडल एक रैकेट चला रहा है, जिसकी सीबीआई व हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा नई भर्तिया करने की घोषणा की गई तो उसके भी रेट मुख्यमंत्री को बताने चाहिए, क्योकि मुख्यमंत्री कार्यालय से ही भर्तियों के रेट तय होते है। जयहिंद ने तीन साल में हुई 25 हजार भर्तियों पर श्वते जारी करने की भी मांग की। कांग्रेस द्वारा दलितों के उत्पीडऩ को लेकर किए गए उपवास पर प्रतिक्रिया देते हुए जयहिंद ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने दलितों का उत्पीडऩ किया है।
(मनमोहन कथूरिया)