लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

हरियाणा में भी कराए जाएंगे छात्र संघ के चुनाव

NULL

सोहना : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई दिग्विजय सिंह चौटाला का शुक्रवार को शहर में आने पर खेल स्टेडियम के समीप पूर्व जिलापार्षद चौधरी रोहताश खटाना लोहटकी की अगुवाई में तथा गांव रायपुर में पहुंचने पर युवा इनेलो के वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह डागर की अगुवाई में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शानदार तरीके से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद युवाओं के बीच इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई दिग्विजय सिंह चौटाला के गले में एक-दूसरे से पहले फूलों की माला पहनाने और उनके साथ अपना फोटो खिचाने की होड़ सी मची दिखाई पड़ी। वही पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी दिग्विजय सिंह चौटाला को नजदीक से अपनी एक झलक दिखलाने और उनसे हाथ मिलाते वक्त अपना नाम बताने की होड़ रही।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई दिग्विजय सिंह चौटाला मंद-मंद मुस्कुराते बेहद प्रसन्न नजर आए और अपने स्वागत में उमड़ी भीड़ को परिवर्तन का सूचक बताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर जाहिर है कि अब प्रदेश की सत्ता इनेलो से ज्यादा दूर नही है। आगामी चुनावों में इनेलो मतदाताओं के दम पर सरकार बनाएगी। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आने वाला युग इनेलो के युवाओं का बताते हुए कहा कि इनसो देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन साबित होगा। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा के विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया है कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर राज्य के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव कराने को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होने दावा जताया कि इनसो छात्रों के हक-हकूकों और अधिकारों की लड़ाई पूरी सक्रियता से लड़ रहा है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले छात्रों को भरोसा दिया था कि भाजपा की सरकार बनी तो सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे लेकिन आज भाजपा अपने किए गए वादे से दूर भाग रही है। जिससे विद्यार्थियों में भाजपा के प्रति नाराजगी और रोष भरा माहौल है। विद्यार्थी भाजपा पर झूठ बोलने और वादाखिलाफ जैसे आरोप लगा रहे है और कह रहे है कि आने वाले चुनावों में वह भाजपा को झूठ बोलने का मजा वोट की चोट से चखाएंगे। इस मौके पर दिग्विजय सिंह चौटाला को क्षेत्र की तरफ से सम्मान की प्रतीक पगड़ी बांधकर दोशाला ओढाया गया। जिस पर उन्होंने कहा कि आज सोहना की जनता ने उन्हें जो सम्मान व आशीर्वाद पगड़ी पहनाकर दिया है, वे इस सम्मान की लाज अवश्य ही रखेगे।

उन्होंने कहा कि सम्मानसूचक इस पगड़ी को इनसो कभी नीचे नहीं होने देगा। आज ताऊ देवीलाल के प्रयासों से ही वृद्धों को पेंशन, बेरोजगारों को भत्ता, किसानों का कर्जा माफ, हरिजनों व दलित वर्गों को चौपाल की सुविधा मिल रही है। आज देवीलाल जी हमारे बीच नहीं है पर हमें उनके अधूरे सपनो को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि आज अपराध कई गुणा बढ़ चुका है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि सोहना के लोग इनेलो को प्यार करते है, यह इस भीड़ से दिखाई दे रहा है, जिसके लिए उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का आभार भी जताया। इस मौके पर क्षेत्र के किसान नेता और इनेलो जिलाउपाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह डागर, चौधरी सुरेश सिंह डागर, इनेलो युवा के जिलाउपाध्यक्ष रहे नगेन्द्र सिंह डागर, नरेन्द्र रोहिल्ला, नंबरदार लक्ष्मण सिंह सिलानिया, अशोक जांगड़ा, यतिन डागर, पूर्व सरपंच अते मोहम्मद, सन्नी डागर, सतीश राघव घामडौजिया, मोहन सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

(उमेश गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।