चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ़ अशोक तंवर के नेतृत्व में पांच मार्च को पंचकूला जिला के कालका से शुरू होने वाली परिवर्तन साइकिल यात्रा की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली में अहम बैठक हुई। अशोक तंवर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में साइकिल यात्रा की तैयारियों बारे विचार-विमर्श किया गया। साइकिल यात्रा को लेकर प्रदेशाध्यक्ष तंवर जल्द ही चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल व कैथल आदि जिलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में साइकिल यात्रा का पूरा रोडमैप तैयार किया जाएगा।
हरियाणा की खट्टर सरकार ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। किसान-मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। तंवर ने कहा कि पिछले पांच दिनों से आशा तथा आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनके साथ बातचीत को भी तैयार नहीं है। प्रदेश में अमरजेंसी जैसे हालात राज्य की भाजपा सरकार ने पैदा किए हुए हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(आहूजा)