करनाल: सांसद अश्विनी चोपड़ा ने स्थानीय पंचायत भवन में नगर निगम करनाल की ओर से आयोजित नव-मनोनीत पार्षद वीर विक्रम कुमार, अशोक कुमार व जगदीश चन्द्र सभ्रवाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, मेयर रेणूबाला गुप्ता, नगरनिगम आयुक्त डा. प्रियंका सोनी, सभी पार्षद गण, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, महामंत्री योगेन्द्र राणा सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद अश्विनी चौपड़ा ने नव मनोनित पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि करनाल शहर सीएम सिटी होने के साथ-साथ एमपी सिटी भी है, नगर निगम के सभी पार्षदों व आम लोगों के सहयोग से करनाल का नाम स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल हुआ है जो कि हम सबके लिए गौरव की बात है अब तो करनाल शहर में विकास ही विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, विकास के इस पथ को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाते हुए हरियाणा को खुशहाल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के लिए बड़े-बड़े एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिनसे आम आदमी को लाभ मिल रहा है और देश आगे बढ़ रहा है।
इन विकास कार्यों की बदौलत आने वाले चुनाव में नरेन्द्र मोदी को कोई हरा नहीं सकता और फिर से इस देश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अभी तो चुनाव में करीब दो साल का समय है। इस अवधि में शेष कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने भी नव मनोनित पार्षदों को वीर विक्रम कुमार, अशोक कुमार व जगदीश चन्द्र सभ्रवाल को बधाई दी और कहा कि समाज के आम व्यक्तियों से जुड़कर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए लोकतंत्र की परम्परा को मजबूती प्रदान करना है। नव-मनोनित पार्षद अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जो कहते है वह करके दिखाते हैं, ऐसा उदाहरण हाल ही में करनाल शहर का नाम स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने पर मिला है। कार्यक्रम में नगरनिगम मेयर रेणूबाला गुप्ता ने सांसद अश्विनी चौपड़ा, उनकी धर्मपत्नी किरण चौपड़ा, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और नव मनोनित पार्षदों को बधाई दी और नगर निगम के परिवार की बढ़ौतरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने भी नव मनोनीत सदस्यों को बधाई दी। उन्होने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम करनाल के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण, लोगों की आशाओं के अनुरूप विकास तथा शहर के सौंदर्यकरण जैसे सामूहिक कार्य करवाने के लिए जो सुझाव व सहयोग दिया है, उसका परिणाम आज सबके सामने है। करनाल देश के 100 शहरों की प्रतिस्पर्धा में सफाई रहकर स्मार्ट सिटी बन गया है। अब 3 नए सदस्यों के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए ओर अधिक अच्छी योजनाएं बनेंगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों को प्रदेश में लागू करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के विकास को नए आयाम दिए हैं।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में करनाल विकास के हर मामले में प्रदेश का सिरमौर जिला बनने की ओर अग्रसर है। मेयर ने कहा कि तीन वर्शों की उपलब्धियां विकास की दौड़ में आगे बढऩे के लिए प्रेरणादायी रहेंगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी ने कहा कि सरकार द्वारा 3 सदस्यों के मनोनयन से नगर निगम परिवार अब बड़ा हो गया है। इसे देखते हुए अब शहर के विकास तथा जनता की सेवा के प्रति नगर निगम सदस्यों की जिम्मेवारी ओर अधिक बढ़ गई है। नगर निगम के वरिश्ठ उप महापौर कृष्ण गर्ग ने कहा कि नव मनोनीत सदस्यों से मौजूदा पार्शदों की संख्या 20 से 23 हो गई है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की सोच है कि ऐसे व्यक्तियों को सेवा करने की जिम्मेदारी दी जाए, जो लोगों के साथ जुड़े रहते हैं। करनाल से 3 समाजसेवी लोगों को नगर निगम के लिए मनोनीत करना इसी का प्रणाम है। उन्होने आषा व्यक्त की कि सभी मिलकर करनाल को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में काम करेंगे। इस मौके पर नगरनिगम के उप-आयुक्त रोहताश बिश्रोई, ईओ धीरज कुमार ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, प्रवीन लाठर, राजबीर शर्मा, नरेन्द्र पंडित, मीना काम्बोज, भगवानदास अग्गी,नन्दलाल पांचाल, शमशेर नैन, अमनदीप विर्क, अमर ठक्कर, दीपक गुप्ता, अमृत लाल जोशी, बलविन्द्र, दर्शन सिंह सहगल,बलबीर चौहान सहित अन्य पार्षद व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
– आशुतोष गौतम, महिन्द्र