करनाल : रेसलिंग की दूनिया का बादशाह द ग्रेट खली को सी.एम का जिला अब भा गया है। करनाल जिले के समानाबाहू कस्बे में द ग्रेट खली की इंटरनैशनल रेसलिंग अकादमी बनेगी। यहां पर उन्होंने 45 कैनाल जमीन अपनी माता के नाम खरीदी है। नीलोखेड़ी का चार्ज करनाल के तहसीलदार राजबक्श के पास है। इसलिए द ग्रेट खली करनाल में नायब तहसीलदार के पास रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचे। नायब तहसीलदार राजबक्श ने अर्तंराष्ट्रीय खली का जोरदार स्वागत किया। यहां पहुंचते ही ग्रेट खली के समर्थको और फैनों का जमावड़ा लग गया। तहसीलदार राजबक्श ने कहा कि यह खुशी की बात है कि खली यहां पर अकादमी बनाना चाहते है।
इस मौके पर खली ने यह भी कहा कि क्रिकेट के खिलाड़ी क्रिकेट की अकादमी बनाते है। वह रेसलिंग की अकादमी बना रहे है। यहां पर हर तरह की सुविधाएं होगी। अभी वह जालंधर में रेसलर बनाने की ट्रेनिंग दे रहे है। यहां पर 300 नौजवान ट्रेनिंग ले रहे है। इसका बड़ा संस्थान वह नीलोखेड़ी कस्बे के समानाबाहू में बनाना चाहते है। एक सवाल के जवबा में उन्होंने कहा कि 26 मई को मंडी हिमाचल प्रदेश और 7 जुलाई को सोलन में रेसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें पूरे विश्व से 15 से 16 रेसलर हिस्सा लेंगे। इसके लिए भी उन्होंने न्यौता दिया। उन्होंने राजनीति में आने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी देश के लिए अच्छा काम करें। वह पार्टी उन्हें पसंद है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार भी अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने यह कहा कि उनके लिए राजनीती कोई बड़ी चीज नहीं है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– हरीश चावला