सोनीपत : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सोनीपत जिला में खरखौदा में दीनबंधु छोटूराम कुश्ती अकादमी का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेलों का विकास व खिलाडियों का कल्याण हरियाणा सरकार की अहम प्राथमिकताओं शामिल है। मुख्यमंत्री ने दीनबंधु छोटूराम कुश्ती अकादमी के लिए 21 लाख रूपए देने की घोषणा की। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश क्षेत्र को विश्वस्तर पर खेलों के केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने खेल नीति को व्यवहारिक रूप दिया है। इस दिशा में विभिन्न स्तरों पर पदक विजेता खिलाडियों के लिए पुरस्कार राशियों में अभूतपूर्व रूप से वृद्धि की गई है। हरियाणा में एक साथ 309 गांवों में व्यायामशालाएं प्रारंभ की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में व्यायामशालाओं की स्थापना को निरंतर रूप से और अधिक विस्तार दिया जाता रहेगा। हरियाणा में विद्यालयों में 09 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ष के ब’चों के 525 खेल नर्सरियां स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने सोनीपत में सफाई कर्मचारीओ पर सख्ती करने के संकेत दिए। उन्होंने खरखौदा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिले के जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से इस विषय में विस्तार से बातचीत हो चुकी है जल्द ही शहर साफ़ सुथरा नजर आएगा। मुख्यमंत्री जिले के खरखौदा में छोटूराम कुश्ती एकेडमी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमारे परंपरागत कुश्ती व कबड्डी खेलों को विस्तार देने के लिए इनामी कुश्ति व कबड्डी प्रतियोगिताएं प्रारंभ की है। हरियाणा प्रदेश खेल क्षेत्र में प्रारंभ से ही अग्रणी रहा है।
इस बार कॉमन वैल्थ गेम्स में भारत द्वारा प्राप्त किए गए 66 पदकों में से 22 पदक हरियाणा के खिलाडियों ने प्राप्त किए हैं। हरियाणा प्रदेश क्षेत्र को विश्वस्तर पर खेलों के केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में हरियाणा सरकार विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जो खेल नीति है उसमे कुछ फेरबदल किये गए हैं लेकिन पिछले एक वर्ष में खिलाडिय़ों ने जो मैडल जीते है उन्हें पुरानी नीति के अनुसार ही प्रोत्साहन राशी दी जायगी। मुख्यमंत्री ने हड़ताली कर्मचारियों पर सख्ती का संकेत देते हुए कहा कि इस बारे में जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से बातचीत हो गयी है शहर जल्द ही पूरी तरह से साफ सुथरा हो जायेगा।
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के खिलाडी हमारे देश की शान है। खेल क्षेत्र को विकसित करना हरियाणा सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अहम प्राथमिकता है। हरियाणा सरकार ने खेल क्षेत्र के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं वित्त मंत्री ने कहा कि खेलों के विकास व खिलाडियों की हर स्तर पर सहायता के लिए वे निजी तौर पर भी सदैव तत्पर हैं। उद्घाटन समारोह में दीनबंधु छोटूराम कुश्ती अकादमी के जोगेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री का परंपरागत रूप से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन का भी परंपरागत रूप से स्वागत हुआ।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।