लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

शिक्षकों व कर्मचारियों की एकजुटता से बनते हैं विश्वविद्यालय ए प्लस: राज्यपाल

NULL

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने नैक के मूल्यांकन के बाद हरियाणा की पहली ए प्लस ग्रेड यूनिवर्सिटी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। एनआईआरएफ की रैकिंग में इस विश्वविद्यालय को देश के 100 श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानो की सूची में शामिल किया गया है। इन उपलब्धियों को देखते हुए हरियाणा प्रदेश की ओर से केंद्र सरकार की और से देश में 20 विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की विशेष योजना में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को उस सूची में शामिल करने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए देश में से 10 सरकारी व 10 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को शामिल करने का निर्णय लिया है।

10 सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल होने की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सभी योग्यताएं हैं। वे गुरुवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की और से ए प्लस ग्रेड प्राप्त करने की खुशी में आयोजित एक विशेष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ए प्लस विश्वविद्यालय बनने का मतलब है कि वहां के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी ए प्लस हैं। कड़ी मेहनत व एकजुटता से ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जैसे ए प्लस शिक्षण संस्थान बनते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में इसे देश के 750 विश्वविद्यालयों में यह से 100 सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में शामिल किया गया है। हरियाणा के 48 विश्वविद्यालयों की सूची में यह प्रदेश की पहली ए प्लस यूनिवर्सिटी है। इस विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के लिए यह कितने गौरव की बात है कि वे इस विश्वविद्यालय का हिस्सा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यह प्रगति हरियाणा को चार चांद लगाती है। राज्यपाल ने कहा कि 21वीं सदी भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।