गुरुग्राम : न्यू पी डब्लू डी रेस्ट हाउस गुरुग्राम में चल रहे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन गांव-गांव तक केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने को लेकर गहन चिंतन-मनन हुआ। शनिवार के सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विचारक व राज्य सभा सांसद विनय प्रभाकर सहस्त्रबुद्धे ,भारत सरकार के इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, नीति आयोग के राजीव कुमार, ऑर्गेनाइजर के पूर्व संपादक आर बालाशंकर आदि ने संबोधित किया।
जबकि अतिथियों का स्वागत भाजपा किसान मोर्चा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने किया। यह प्रशिक्षण वर्ग रविवार तक तक चलेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए देश में जो काम 48 साल में एक परिवार की सरकार नहीं कर पायी वो मोदी सरकार ने 48 महीनों में करके दिखा दिया। मोदी सरकार ने देश के सभी भू धारी किसानों को हर दो वर्ष में स्वॉयल हेल्थ कार्ड जारी करने के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम प्रारंभ किया। अब तक 14 करोड़ स्वॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। 100 प्रतिशत नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन शुरू किया गया। देश के 585 विनयमित थोक मंडियों को ई.प्लेटफ ॉर्म से जोडऩे के लिए काम शुरू किया गया।
कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने देश में पहली बार देशी नस्लों के संरक्षण व संवर्धन हेतु राष्ट्रीय गोकुल मिशन प्रारंभ किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना.राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि मोदी सरकार की योजनाओं से किसानों को काफी लाभ पहुंच रहा है।इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी, प्रदेश महामंत्री रामफ ल बूरा, रामपाल यादव, चेतन शर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप राघव, जिला महामंत्री नरेश नंबरदार, बंटी, कर्मचंद यादव, अशोक यादव, अजय यादव, दीपक यादव, अजय सैनी, तिलक राज, अमित राघव, रेणु कौर सैनी, पावनी जायसवाल, मुनेश गोदारा, उषा पांचाल, सुखबीर मलेडऩा, भगवत दयाल, फरीदाबाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सतबीर, अरोड, तोमर