शिमला : हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहरी लगातार जारी है, जिससे मौसम शुष्क होने के बावजूद पारा एक डिग्री नीचे गिर गया। तीव्र गति से बर्फीली हवाएं चलने के कारण क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहे जिससे दिन के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिन में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ केलांग इन क्षेत्रों में सबसे अधिक ठंड रहा, जबकि काल्पा, शिमला और धर्मशाला का अधिकतम तापमान क्रमश: 10.2 डिग्री सेल्सियस, 13.6 डिग्री सेल्सियस और 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के आदिवासी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। केलांग, काल्पा अैर मनाली का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, शून्य से एक डिग्री नीचे और 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय ने बताया कि छह फरवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।