अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप पहली बार भारत आने पर जोरदार स्वागत किया गया था इवांका डोनाल्ड ट्रंप की सीनियर एडवाइजर भी हैं। वह हैदराबाद में आयोजित ग्लोबर आंत्रप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने आई थीं। उनके भारत से जाने के बाद भी सोशल मीडिया पर उनको लेकर खूब चर्च हो रही है। दरअसल जोसे कोवेको नाम के एक वीजे ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट कर लिखा कि इवांका ट्रंप असल में भारत अपना आधार कार्ड लेने आई थीं और ये बात पेड मीडिया ने किसी को नहीं बताई।
वही ,इस बात को बताते हुए उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने ये वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। दिलचस्प बात ये है कि सोशल मीडिया पर इसे आधार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी सवाल का जवाब दिया गया। आधार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा कि हालांकि, वह अप्लाई नहीं कर सकी. क्योंकि वह भारतीय नागरिक नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने मंगलवार को हैदराबाद में ग्लोबल एंटरप्रनोरशिप समिट में हिस्सा लिया था। इवांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की था। पीएम ने इवांका के लिए खास डिनर का भी प्रबंध किया था।
इवांका ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि बचपन में चाय बेचने के बाद किसी शख्स का प्रधानमंत्री बन जाना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने क लिए सराहना की थी। इवांका का मानना है कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना मानवता की प्रगति अधूरी है।
आपको बता दे की अब वह अपने देश वापस जा चुकी हैं। लेकिन सोशल मीडिया अब तक इससे उबरा नहीं है। पीएम मोदी के साथ इवांका की तस्वीरें सामने आने के बाद उन पर लगातार कई मीम्स बन रहे हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।