प्रशासन ने जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए आज कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि एसएएसई से प्राप्त सूचना के आधार पर ऊंचाई वाले विभिन्न क्षेत्रों के लिए कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है।
उन्होंने बताया कि कश्मीर क्षेत्र के बारामूला, गुलमर्ग, फुरकियान- जेड गली, कुपवाड़ा, चौकीबल- तंगधार, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, बांदीपुरा, गांदेरबल और कंजालवान- गुरेज के लिए यह चेतावनी दी गयी है।
प्रवक्ता के अनुसार जम्मू क्षेत्र के पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवार और उधमपुर, लद्दाख के कारगिल और लेह जिलों तथा श्रीनगर- जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्रों भी कम खतरे वाले हिमस्खलन की आशंका है।
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गयी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।